Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ब्लैक स्पॉट पर भारी वाहनों का जमावड़ा, खेरवाड़ा हाईवे पर हादसों का बढ़ा खतरा

ब्लैक स्पॉट पर भारी वाहनों का जमावड़ा, खेरवाड़ा हाईवे पर हादसों का बढ़ा खतरा

Prathakal 6 days ago

स्वीर में खेरवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट बोर्ड के पास खड़े भारी वाहन और क्रेन दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में खेरवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट बोर्ड के पास खड़े भारी वाहन और क्रेन दिखाई दे रहे हैं।

खेरवाड़ा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों को खड़ा किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। पुलिस विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जिन स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है, वहां पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बावजूद कई वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए इन्हीं संवेदनशील स्थानों पर अपने ट्रक एवं अन्य भारी वाहन खड़े कर रहे हैं। ब्लैक स्पॉट पर खड़े वाहनों के कारण राजमार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को अचानक अवरोध का सामना करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लैक स्पॉट पर भारी वाहनों की पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम को संयुक्त रूप से ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें जब्ती एवं चालान की कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की मांग की गई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ब्लैक स्पॉट पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, चेतावनी संकेतों का प्रभावी पालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal