Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बोराडी एम. फार्मेसी कॉलेज का शानदार परिणाम, छात्रों ने कायम रखी गुणवत्ता की परंपरा

बोराडी एम. फार्मेसी कॉलेज का शानदार परिणाम, छात्रों ने कायम रखी गुणवत्ता की परंपरा

Prathakal 2 weeks ago

स्वीर में बोराडी के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटीकल एज्युकेशन परिसर में विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में बोराडी के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटीकल एज्युकेशन परिसर में विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं।

कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जळगाव के अंतर्गत मई/जून 2026 में आयोजित एम. फार्मेसी परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया, जिसमें किसान विद्या प्रसारक संस्था के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटीकल एज्युकेशन, बोराडी के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। कॉलेज ने लगातार शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी प्राध्यापक वर्ग, विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और प्रभावी शैक्षणिक मार्गदर्शन के माध्यम से गुणवत्ता की परंपरा को कायम रखा है।

प्रथम वर्ष एम. फार्मेसी के फार्मास्यूटिक्स विभाग का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें विशाल विजय पाटील ने 9.00 सी.जी.पी.ए. अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रज्ञा सुरेंद्र कुवर ने 8.85 सी.जी.पी.ए. अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कोमल दीपक भदाणे ने 8.77 सी.जी.पी.ए. अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम वर्ष एम. फार्मेसी के फार्मास्यूटिकल क्वॉलिटी अशुरन्स विभाग का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। इसमें कल्याणी भगवान पवार ने 8.46 सी.जी.पी.ए. अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेजस एकनाथ पाटील ने 8.15 सी.जी.पी.ए. अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि गायत्री संजय पाटील ने 7.85 सी.जी.पी.ए. अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर किसान विद्या प्रसारक संस्था के अध्यक्ष एवं धुळे जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. तुषार रंधे, सचिव निशांत रंधे, कोषाध्यक्ष आशाताई रंधे, बोराडी के उपसरपंच राहुल रंधे, कर्मवीर पथसंस्था के चेयरमैन शशांक रंधे, नगरसेवक रोहित रंधे, प्राचार्य डॉ. विकास व्ही. पाटील, उपप्राचार्य डॉ. कल्पेशकुमार एस. वाघ सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।

एम. फार्मेसी परीक्षा में बोराडी के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान की निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को दर्शाती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal