Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

चित्तौड़गढ़: बाल विवाह रोकथाम हेतु मोबाइल लोक अदालत वैन रवाना

Prathakal 3 weeks ago

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बाल विवाह की रोकथाम और आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाइल लोक अदालत वाहन को गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मान सिंह चूंडावत द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

यह पहल न्यायक्षेत्र में कानून की सामान्य जानकारी और विधिक साक्षरता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अटल सिंह चम्पावत भी उपस्थित रहे। प्राधिकरण सचिव गोयल ने बताया कि इस मोबाइल वैन के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इनमें जागृति स्कीम, संवाद स्कीम, डान स्कीम, मानव वन्यजीव संघर्ष स्कीम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत और साइबर फ्रॉड रोकथाम से जुड़ी जानकारी शामिल है। साथ ही आमजन को कानूनी जानकारी से संबंधित पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे।

मोबाइल वैन द्वारा शहर के ओछड़ी चौराहा, प्रतापनगर, सैंती, देहली गेट, रोडवेज बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन और सुभाष चौक सहित विभिन्न स्थानों पर विधिक सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में यह वैन रावतभाटा, बेगूं, गंगरार, डूंगला, निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर बाल विवाह की रोकथाम और विधिक जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

यह अभियान न केवल बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आमजन को उनके अधिकारों और कानून संबंधी जानकारी से सशक्त बनाने का भी सशक्त माध्यम साबित होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal