Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चित्तौड़गढ़ में लग्जरी और स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण में 2 बसें सीज, 4 के चालान

चित्तौड़गढ़ में लग्जरी और स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण में 2 बसें सीज, 4 के चालान

Prathakal 5 days ago

स्वीर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगिता पारीक और संयुक्त निरीक्षण दल के अधिकारी चित्तौड़गढ़ में बस के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की जांच करते नजर आ रहे हैं.

तस्वीर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगिता पारीक और संयुक्त निरीक्षण दल के अधिकारी चित्तौड़गढ़ में बस के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की जांच करते नजर आ रहे हैं.

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों, बसों में आग लगने की घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मद्देनजर लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता पारीक ने बसों का औचक निरीक्षण किया।

प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने बताया कि अभियान के तहत जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया गया। इस दल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार काबरा, पुलिस निरीक्षक यातायात मोतीराम, जिला परिवहन अधिकारी हरिगोविंद गुर्जर, परिवहन निरीक्षक विक्रम भट्ट तथा प्राधिकरण कार्मिक नवीन शर्मा, दीपक खटीक और जसवंत टेपण शामिल रहे।

संयुक्त निरीक्षण दल ने विभिन्न स्थानों पर संचालित स्लीपर और लग्जरी बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की लंबाई, स्लीपर की लंबाई, अग्निशमन यंत्र, हैमर, आपातकालीन निकास, सीट क्षमता, वाहनों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान जो बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाई गईं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और बसों को सीज किया गया। सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान 4 बसों के चालान काटे गए, जबकि 2 बसों को सीज किया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में की गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal