
गुढ़ाचंद्रजी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक गौरव सम्मान का गरिमा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं चित्र पटृट पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
गुढ़ाचंद्रजी विद्यालय के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90% रहने के अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन किया।
परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण और गौरवपूर्ण आंकड़े
इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हुए कल 129 विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण और द्वितीय श्रेणी से 45 और शेष तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कला वर्ग में ज्योति कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार कला वर्ग के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में अंजली राजपूत ने 90% प्राप्त किए हैं। दिव्या शर्मा और पलक कुमारी ने 86%, रिंकी कुमारी ने 84%, प्रिया कुमारी सैनी और राधिका सैनी ने 80%, शर्मिला गुर्जर ने 80% तथा पिस्ता गुर्जर, वंदना प्रजापत और गल्लो बाई गुर्जर ने 80% अंक के साथ विद्यालय में कला वर्ग में नाम रोशन किया।
कृषि विज्ञान एवं विज्ञान वर्ग की विशिष्ट उपलब्धियां
कृर्षि विज्ञान में प्रिया जांगिड़ ने 91% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके साथ ही अंजली शर्मा ने 90%, नवीन बैरवा और प्रिया गुर्जर ने 85%, वंशिका मिश्रा ने 84%, सानिया महावर ने 83% एवं पिंकी गुर्जर ने 80% अंक लाकर विद्यालय का नाम गौरव किया। विज्ञान वर्ग में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसमें आरती बाई ने 75% और दीपेंद्र सैनी, काजल सैनी तथा नेहा बैरवा ने 70% अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
कक्षा दसवीं के सितारों का शानदार प्रदर्शन
इसी प्रकार कक्षा 10 में अंकित कुमार प्रजापत ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में चार चांद लगाए। इनके साथ ही संजना बेरवा ने 80% (बीएससी परसेंट), अंशु कुमारी ने 80%, पारुल कुमार प्रजापत ने 80% और योगेश माली ने 80% अंक के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।
भव्य सम्मान समारोह एवं आशीर्वाद कार्यक्रम
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार जैन, उपप्राचार्य रामदयाल मीणा, स्नेह लता शर्मा, अम्बरीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, व्याख्याता सुमरत मीना, सुग्रीव बैरवा, अशोक कुमार जैमिनी, वरिष्ठ अध्यापक मुकेश शर्मा, सुरेश चंद, दिनेश, शशीवाला और राजेश गौड ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए "उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।"
