Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस के मार्ग में बड़ा बदलाव, 13 जुलाई से काचीगुडा स्टेशन पर बदलेगा समय

Prathakal 4 days ago

हैदराबाद डिवीजन के सीताफलमंडी 'ए' केबिन और सिकंदराबाद डिवीजन के लालागुडा स्टेशन के बीच नई कॉर्ड लाइन चालू होने के बाद जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस के मार्ग और काचीगुडा स्टेशन पर उसके समय में बदलाव किया गया है।

इस परिवर्तन के तहत अब ट्रेनें मौलाअली जी केबिन-मलकाजगिरी स्टेशन के मौजूदा मार्ग के बजाय नवनिर्मित कॉर्ड लाइन से होकर संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार नई कॉर्ड लाइन शुरू होने के परिणामस्वरूप ट्रेनों के परिचालन मार्ग में यह परिवर्तन लागू किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेल सेवा, जो दिनांक 13.07.2026 से जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह मौलाअली जी केबिन-मलकाजगिरी स्टेशन के मौजूदा मार्ग के स्थान पर नवनिर्मित कॉर्ड लाइन से संचालित होगी।

इस बदलाव के कारण मार्ग में काचीगुडा स्टेशन पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है। परिवर्तित समय के अनुसार गाड़ी संख्या 12976 काचीगुडा स्टेशन पर रात्रि 00.10 बजे पहुंचेगी तथा 00.20 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे द्वारा किया गया यह परिवर्तन नई कॉर्ड लाइन के संचालन के अनुरूप लागू किया गया है, जिसके तहत जयपुर-मैसूरू रेल सेवा निर्धारित तिथि से संशोधित मार्ग और परिवर्तित समय के अनुसार संचालित होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal