Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जीवनसाथी ऐप पर फर्जी SI बनकर युवती से दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जीवनसाथी ऐप पर फर्जी SI बनकर युवती से दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

स्वीर में दिख रहा आरोपी रितिक कम्बोज, जिसे नयापुरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

तस्वीर में दिख रहा आरोपी रितिक कम्बोज, जिसे नयापुरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

कोटा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को नयापुरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से सब-इंस्पेक्टर बताकर युवती को अपने विश्वास में लिया और बाद में उससे नकदी, सोने के गहने और कार हड़प ली।

जयपुर, 4 अगस्त। कोटा शहर की नयापुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जीवनसाथी ऐप के माध्यम से युवती से संपर्क किया था और खुद को दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से सब-इंस्पेक्टर बताकर शादी का भरोसा दिलाया था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि फरार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के सुपरविजन और पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम के निर्देशन में कार्रवाई की गई। नयापुरा थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी रितिक कम्बोज (24) निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) हाल मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार युवती की आरोपी से जीवनसाथी ऐप के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बताते हुए युवती को शादी का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ने दिल्ली पुलिस में मेडिकल और अन्य जरूरतों का बहाना बनाकर युवती से करीब 10 लाख रुपये नकद, 15 तोले सोने के आभूषण और एक स्विफ्ट कार अपने नाम पर ले ली।

मामला दर्ज होने के बाद नयापुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाए गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे मुजफ्फरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal