Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

करौली सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Prathakal 5 months ago

जिला मुख्यालय की सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की एक संगीन वारदात पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक शातिर आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की गई पांचों भैंसें बरामद करने में सफलता हासिल की है।

यह पूरी कार्रवाई बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के समीप अंजाम दी गई।

घटनाक्रम के अनुसार, रामपुर धावाई निवासी पशुपालक चंदू गुर्जर ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था कि जब वह अपने खेतों पर पहुंचा, तो उसे वहां से अपनी पांच भैंसें गायब मिलीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब मवेशियों का सुराग नहीं लगा, तब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता दिखाई। जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के पास दबिश दी और घेराबंदी कर जाखेर निवासी आरोपी हुलसीराम पुत्र रमेश चंद बैष्णव को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सभी पांचों भैंसों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पशुपालक चंदू गुर्जर द्वारा बरामद भैंसों की शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें अस्थायी रूप से उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया है। वर्तमान में सदर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी हुलसीराम से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की इस वारदात से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं और गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया जा सके। पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र के पशुपालकों में सुरक्षा का भाव पैदा किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal