
खमनोर(प्रातकाल संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर खमनोर मंडल के सभी बूथों एवं मंडल मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। खमनोर मंडल का कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित हनुमान टेकरी मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष मदन सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
ध्वजा रोहण एवं दीप प्रज्वल के पश्चात कार्यक्रम को रमेश चंद्र दवे जिला महामंत्री किसान मोर्चा, प्रेम शंकर माली, मदन सिंह, तनसुख सोनी ने सम्बोधित किया। आभार एवं धन्यवाद कृष्ण देव सिंह मंडल महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन चैतन्य प्रकाश पंवार मंडल महामंत्री ने किया।
कार्यकर्ताओं ने किया संगठनात्मक चर्चाओं का मंथन
कार्यकम में वक्ताओं ने भाजपा कि कार्य शेली, अब तक के सफर ओर वर्तमान में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। सभी कार्यकर्ताओं का तिलक निकाल उपरना पहनाकर, प्रसाद वितरण कर इस शुभ अवसर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवर कुम्हार, प्रेमशंकर पालीवाल, विनोद पालीवाल, श्याम दर्जी पंवार, मोहन सिंह गौड, ईश्वर सिंह, डालू सिंह, शैलेश गिरी, श्रीमति गीता मेघवाल, सुश्री तारा गमेती, मुकेश इन्टोदिया, शंभू सिंह, पारस जैन, निर्मल पालीवाल, जीवन लोहार, किशोर सिंह, रमेश माली, लाल चंद कोठारी, गोपाल माली एवं अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।
पार्टी भूखंड से अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष कमेटी का गठन
बैठक में पार्टी कार्यालय के लिए सन 1965 में खरीदे हुए भूखंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव लिया गया जिसमें 13 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। सभी कमेटी सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत जाकर ग्राम विकास अधिकारी को उचित कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन दिया गया। कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भूखंड का भी अवलोकन किया।
