
खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के बोरज फला, ढीकवास निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 196 के तहत मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक की पहचान श्रवण कुमार (19) पुत्र शंभूलाल गदात निवासी बोरज फला, ढीकवास, थाना बावलवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक प्रभुलाल शर्मा एवं पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मामले की जांच उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता (आरएएस) द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
