Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कोहिनूर मोइजुद्दीन को हटाने पर राखी गौतम ने भाजपा सरकार को घेरा

Prathakal 2 weeks ago

कोटा, 2 मई 2026। कोटा के लाडपुरा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बनियानी के प्रशासक मोइजुद्दीन को पद से हटाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की संकीर्ण और राजनैतिक द्वेषतापूर्ण मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मोइजुद्दीन पर मिथ्या आरोप लगाकर उन्हें पदमुक्त करना न केवल ओछी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह स्वस्थ राजनीति के सिद्धांतों के भी पूर्णतः विपरीत है।

राखी गौतम ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रशासक मोइजुद्दीन को षडयंत्र पूर्वक पद से हटाना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने इस घटनाक्रम में कानूनी पक्ष का हवाला देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय ने भी पूर्व में यह माना था कि सरकार द्वारा की जा रही यह कार्यवाही द्वेषतापूर्ण है। गौतम के अनुसार, सरकार का यह कदम उसकी बदले की भावना और तानाशाही रवैये को उजागर करता है। कांग्रेस विचारधारा के चुने हुए प्रतिनिधियों को इस प्रकार से लक्षित कर पद से हटाना लोकतांत्रिक ढांचे के लिए एक गंभीर खतरा है।

राखी गौतम ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थानों में इस प्रकार का अनुचित राजनीतिक हस्तक्षेप ग्रामीण विकास की गति को बाधित करता है। कांग्रेस पार्टी इस अलोकतांत्रिक निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करती है और शासन से मांग करती है कि प्रशासक मोइजुद्दीन को उनके पद पर अविलंब बहाल किया जाए। महासचिव कांग्रेस कोटा, डॉ. विजय सोनी द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार के इस कदम के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal