Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोटा सिटी राउंड टेबल 358 ने 250 बच्चों की कराई निःशुल्क दंत जांच, केशवपुरा में शिविर आयोजित

कोटा सिटी राउंड टेबल 358 ने 250 बच्चों की कराई निःशुल्क दंत जांच, केशवपुरा में शिविर आयोजित

Prathakal 1 week ago

स्वीर में कोटा सिटी राउंड टेबल 358 द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर के दौरान चिकित्सक विद्यार्थियों के दांतों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में कोटा सिटी राउंड टेबल 358 द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर के दौरान चिकित्सक विद्यार्थियों के दांतों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

कोटा सिटी राउंड टेबल 358 की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा सेक्टर 2-3 में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता और दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान डॉ. रोहित भाटिया एवं उनकी टीम ने लगभग 250 बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान बच्चों को दांतों की देखभाल, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने और दंत स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं।

कोटा सिटी राउंड टेबल 358 के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में संस्था द्वारा शहर के अनेक सरकारी विद्यालयों में ऐसे निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श मिल सके।

इस अवसर पर संस्था के सचिव रमन भाटिया, टेबलर सिद्धार्थ गौतम एवं किंशुक जैन भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन और संस्था के सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal