Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मकान निर्माण के दौरान महिला को ब्लैक कोबरा ने डसा, बयाना अस्पताल में उपचार जारी

मकान निर्माण के दौरान महिला को ब्लैक कोबरा ने डसा, बयाना अस्पताल में उपचार जारी

Prathakal 1 week ago

स्वीर में बयाना उप जिला अस्पताल के वार्ड में डॉक्टर बिस्तर पर लेटी मरीज का इलाज करते हुए और परिजन पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में बयाना उप जिला अस्पताल के वार्ड में डॉक्टर बिस्तर पर लेटी मरीज का इलाज करते हुए और परिजन पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को बयाना क्षेत्र में मकान निर्माण कार्य के दौरान एक महिला को ब्लैक कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ लखपत राम और डॉ टीकमसिंह वर्मा ने उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रछुआ निवासी बबीता (45), पत्नी बृजेन्द्र सिंह गुर्जर घर में निर्माण कार्य के दौरान मौजूद थीं। इसी दौरान ब्लैक कोबरा ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान मौके पर दो सर्पों का जोड़ा दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों की मदद से दोनों सर्पों को मार दिया और पहचान के लिए उन्हें प्लास्टिक के कट्टे में भरकर अस्पताल भी साथ लेकर पहुंचे।

घटना की जानकारी देते हुए नरेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल महिला उनकी भुआ हैं। उन्हें तत्काल बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सक लखपत राम और चिकित्सकीय टीम महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पीड़िता की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बारिश के मौसम में खेतों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal