Dailyhunt

मावली: मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Prathakal 1 week ago

मावली में आज मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा मावली के अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत द्वारा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर की गई है।

नवगठित टीम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी का विस्तृत विवरण

महासभा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह झाला (बोयणा), कैलाश सिंह चौहान (थामला), मोती सिंह झाला (मावली), कुबेर सिंह राठौड़ (आमली) एवं गोवर्धन सिंह राणावत (भोजलाई) को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में किशोर सिंह चुंडावत (साकरिया खेड़ी) को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर जीवन सिंह चौहान (माण्डखंड) को मनोनीत किया गया है। संयुक्त मंत्री के रूप में लालनाथ चौहान (टिलोरा) एवं सुल्तान सिंह चौहान (बांसलिया) को शामिल किया गया है।

संगठन मंत्री के पद पर राजेंद्र सिंह राणावत (पिपलिया), भेरू सिंह कीतावत (जावड), मानसिंह डुलावत (माल का खेड़ा), फतेह सिंह चौहान (पिपरोली) एवं राम सिंह चुंडावत (खेड़ी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवक्ता के रूप में विक्रम नाथ चौहान (फलीचड़ा) तथा कार्यालय मंत्री के रूप में गोविंद सिंह बाघेला (वाजमिया) को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महासभा के संरक्षक मंडल में भगवत सिंह राठौड़ (सनवाड़), किशोर सिंह झाला (बोयणा), मदन सिंह चुंडावत (देवाली) एवं गमेर सिंह सुवावत (सुखवाड़ा) को शामिल किया गया है।

संगठन की मजबूती पर जोर

अध्यक्ष भोम सिंह चुण्डावत ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, मावली की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज मावली के अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत द्वारा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर की। नवगठित टीम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal