Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

मोशन एजुकेशन ने लॉन्च किया एमटीएसई-2026, 200 करोड़ की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ कैश रिवॉर्ड का मौका

Prathakal 3 days ago

कोटा स्थित मोशन एजुकेशन ने देशभर के विद्यार्थियों के लिए मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई)-2026 लॉन्च कर दिया है। संस्थान के द्रोणा-2 कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर श्रीमती सुशीला विजय और डॉ. स्वाति विजय ने एमटीएसई-2026 के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि एमटीएसई देश के सबसे बड़े टैलेंट सर्च एग्जाम्स में से एक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान करना, उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

नितिन विजय ने बताया कि इस वर्ष एमटीएसई के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रुपये के कैश रिवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को मोमेंटो और ई-सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इस पहल से देशभर के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि एमटीएसई-2026 में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के सभी विद्यार्थी तथा कक्षा 11वीं और 12वीं (साइंस) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगी, जिसे विद्यार्थी अपने घर से ही दे सकेंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।

एमटीएसई-2026 की परीक्षा जुलाई में 12 और 26 जुलाई तथा अगस्त में 9, 23 और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन परीक्षा से दो दिन पहले तक कराया जा सकेगा। परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी सरल रखा गया है। इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरने पर उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी सहायता से वे निर्धारित तिथि पर घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एमटीएसई-2026 के माध्यम से मोशन एजुकेशन देशभर के विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन, स्कॉलरशिप और प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal