Dailyhunt

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक उदयलाल डांगी के पिता को दी श्रद्धांजलि

Prathakal 1 week ago

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचकर विधायक उदयलाल डांगी के पिताजी स्व. मेघराज डांगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक श्रीचंद कृपलानी, ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, चंद्रभान सिंह आक्या, पुष्कर डांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल एक संवेदनशील मानवीय पहल के रूप में सामने आया, बल्कि जनप्रतिनिधियों के बीच पारस्परिक सहयोग और संवेदना की परंपरा को भी सुदृढ़ करता हुआ दिखा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal