Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

National Womens Dance League: जयपुर में 'नेशनल वूमेन्स डांस लीग सीजन-4' के ऑडिशन आयोजित

Prathakal 1 week ago

जयपुर। राजधानी के शिप्रा पथ, मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल में सुर, ताल और बेजोड़ हुनर का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त संस्था "वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया" (डब्ल्यूपीएसएफ) के तत्वावधान में महिलाओं और बच्चों की अनूठी कला को राष्ट्रीय फलक प्रदान करने के उद्देश्य से 'नेशनल वूमेन्स डांस लीग सीजन-4, 2026' के ऑडिशन का धमाकेदार आयोजन किया गया।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या एवं मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के कुशल निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व मुख्य संयोजक जिनेश कुमार जैन के नेतृत्व में आयोजित इस ऑडिशन में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने अपनी जादुई प्रस्तुतियों से मंच पर आग लगा दी।

इस भव्य सांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में ए गंगवाल डेवलपर्स से श्रीमती राखी गंगवाल, आरएससीबी के सेवानिवृत्त एजीएम प्रभुलाल ममता बैरवा, प्रसिद्ध मॉडल, एक्टर व ऑथर वैष्णवी सुथार उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मानसरोवर महिला थाने की पुलिस निरीक्षक एकता (राजस्थान पुलिस), वरिष्ठ पत्रकार राजा बाबू गोधा, स्टाइल जोन से हरचंद सैन, पी.सी.जैन, जे.के.जैन, शशि जैन, इंदिरा बड़जात्या, यामिनी जैन, राजेश रंजन, कैलाश जगरवाल, राजेंद्र कुमावत और डॉ. माधुरी शर्मा ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इसके साथ ही, मीडिया वीडियो प्रेजेंटर क्रिएटर बादशाह सिंह का भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। ऑडिशन के दौरान जैसे ही प्रतिभागियों ने मंच संभाला, उनकी कलात्मक ऊर्जा और उत्कृष्ट नृत्य कौशल ने निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

आयोजन की अभूतपूर्व सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्य संयोजक जिनेश कुमार जैन ने वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सहयोगात्मक मंच की मुक्तकंठ से सराहना की। राष्ट्रीय सामाजिक सलाहकार ऋतु जैन ने सभी संभागियों के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी कला को सराहा। कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी मंच संचालन राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। समापन बेला में मुख्य संयोजक जिनेश कुमार जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रविष्टि कर्ताओं, निर्णायकों और सहयोगियों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आधिकारिक निर्णय की भी घोषणा की कि इस ऑडिशन चरण में चयनित भाग्यशाली प्रतिभागी आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले अगले चरण में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, जो उन्हें एक बड़े राष्ट्रीय मंच की ओर ले जाएगा। इसी गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर वाणी जैन द्वारा शतरंज प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले होनहार बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया। यह पूरा आयोजन समाज में महिलाओं और बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal