Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नवविवाहिता अंजना पारीक की संदिग्ध मौत में पति जयेश गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

नवविवाहिता अंजना पारीक की संदिग्ध मौत में पति जयेश गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Prathakal 2 weeks ago

स्वीर में भीलवाड़ा दहेज मामलात का आरोपी पति जयेश पारीक दिखाई दे रहा है।

भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी के महज चार महीने बाद हुई नवविवाहिता अंजना पारीक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति जयेश पारीक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मृतका अंजना पारीक गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार पारीक की पुत्री थीं और HDFC बैंक में कार्यरत थीं। प्रदीप कुमार पारीक ने पिछले दिनों कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी पढ़ी-लिखी पुत्री अंजना पारीक का विवाह 21 फरवरी 2026 को शास्त्री नगर निवासी जयेश पारीक पुत्र आनंद स्वरूप पारीक के साथ किया था। विवाह के दौरान परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर स्त्रीधन और गहने दिए थे।

पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अंजना को कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति जयेश पारीक, ससुर आनंद स्वरूप, सास कांता, जेठ बृजेश, जेठानी चिंकी, देवर अंकुर और ननद मोना मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही अंजना के बैंक से मिलने वाले ₹60,000 मासिक वेतन को भी पति अपने पास जमा कराने का दबाव बनाता था।

मृतका के पिता ने बताया कि 26 जुलाई को परिवार के रिश्तेदारों को समझाइश के लिए ससुराल भेजा गया था। रिश्तेदारों द्वारा मांग पूरी करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद उसी रात अंजना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बिना सूचना दिए शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में छोड़ दिया और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति जयेश पारीक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान पूरे घटनाक्रम, दहेज की मांग और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ और जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal