Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
निंबाहेड़ा में तीन दोस्तों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, 709 यूनिट रक्त संग्रहित कर बना मिसाल

निंबाहेड़ा में तीन दोस्तों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, 709 यूनिट रक्त संग्रहित कर बना मिसाल

Prathakal 1 week ago

स्वीर में महेश एजुकेशन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बेड पर लेटकर रक्तदान करते युवा और उनके साथ खड़े गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में महेश एजुकेशन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बेड पर लेटकर रक्तदान करते युवा और उनके साथ खड़े गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

निंबाहेड़ा में विगत आठ वर्षों से तीन दोस्तों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर इस वर्ष भी महेश एजुकेशन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आठ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में दिवंगत हुए स्व. विकास गौड़, स्व. राहुल टांक और स्व. रमेश धाकड़ की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

एबीवीपी और वीआरआर के तत्वावधान में पिछले आठ वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान अभियान के माध्यम से अब तक 4000 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। इस वर्ष आयोजित शिविर में कुल 709 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्त संग्रहण में सरल ब्लड बैंक उदयपुर ने 100 यूनिट, एमबी हॉस्पिटल उदयपुर ने 102 यूनिट, चित्तौड़गढ़ ब्लड बैंक ने 110 यूनिट, सांवलियाजी जिला हॉस्पिटल ने 173 यूनिट, भीलवाड़ा ब्लड सेंटर ने 85 यूनिट तथा अरिहंत ब्लड बैंक भीलवाड़ा ने 128 यूनिट रक्त संग्रहित किया। इसके अतिरिक्त देश के अन्य शहरों में 13 युवाओं ने भी रक्तदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में निंबाहेड़ा नगर के साथ-साथ चित्तौड़गढ़, बड़ीसादड़ी, डूंगला, छोटीसादड़ी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं नाथद्वारा, उदयपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर और पुणे सहित अन्य स्थानों पर भी युवाओं ने रक्तदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर में सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति रही। तीन दोस्तों की स्मृति में लगातार आठ वर्षों से आयोजित यह अभियान स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में जनसहभागिता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal