Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऑपरेशन त्रिनेत्र में सालमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.041 किलो डोडाचूरा संग तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र में सालमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.041 किलो डोडाचूरा संग तस्कर गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

स्वीर में प्रतापगढ़ में डोडाचूरा तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपी और जब्त की गई मोटरसाइकिल व काला कट्टा दिख रहा है।

तस्वीर में प्रतापगढ़ में डोडाचूरा तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपी और जब्त की गई मोटरसाइकिल व काला कट्टा दिख रहा है।

प्रतापगढ़ पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलो 41 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं वृत्ताधिकारी चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बादलिया घाटा में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान कानगढ़ की ओर से आ रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनु खान निवासी हिम्मतगढ़, थाना कसारवाड़ी, जिला बांसवाड़ा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलो 41 ग्राम अवैध अधकुचला डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ में वह इसके परिवहन का कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सालमगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal