Dailyhunt

पश्चिम मध्य रेल द्वारा दीपक एडवरटाइजिंग पुनः सूचीबद्ध, इंदौर ऑफिस में मना जश्न

Prathakal 6 days ago

क्रिएटिव सेवाओं के लिए प्रसिद्ध मध्य भारत की नंबर १ कंपनी दीपक एडवरटाइजिंग को पश्चिम मध्य रेल द्वारा पुनः सूचीबद्ध किया गया है। इस शानदार सफलता का जश्न जेठा वन, सिल्वर स्प्रिंग्स बिज़नेस पार्क स्थित नए कॉर्पोरेट ऑफिस में मनाया गया।

इनोवेटिव एप्रोच और टीम वर्क की सफलता

दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक जेठा ने इस उपलब्धि का श्रेय इनोवेटिव एप्रोच और टीम वर्क को दिया। दीपक एडवरटाइजिंग द्वारा तैयार किये गए एड कैंपेन्स और इवेंट्स हमेशा अपनी आउट ऑफ़ द बॉक्स सोच और सटीकता के लिए चर्चा में रहते हैं। अपनी कार्य कुशलता से दीपक एडवरटाइजिंग ने 19 बार एजेंसी ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड, सम्मिट इंटरनेशनल गोल्ड अवॉर्ड, प्लेटिनम एजेंसी ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड जैसे 190 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अर्जित किये हैं।

विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति

उल्लेखनीय है कि हाल में ही दीपक एडवरटाइजिंग को NHAI द्वारा भी मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए सूचीबद्ध किया है। एडवरटाइजिंग से शुरू होकर आज 360 डिग्री कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में दीपक एडवरटाइजिंग 4 राज्यों और छह शहरों इंदौर, गुड़गांव(दिल्ली), जयपुर, भोपाल, नागपुर और जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रही है। गत वर्ष प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए NHAI द्वारका एक्सप्रेसवे लांच और वंदे भारत ट्रेन्स के लांच के लिए दीपक एडवरटाइजिंग ने देशभर में सुर्खियां बटोरी है।

शासकीय और कॉर्पोरेट जगत में विश्वसनीयता

INS, प्रसार भारती एवं CBC द्वारा मान्यता प्राप्त मध्यभारत की एकमात्र एजेंसी दीपक एडवरटाइजिंग शासकीय क्लाइंट्स के साथ ही कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को भी अपनी सेवाएं दे रही है। दीपक एडवरटाइजिंग द्वारा हासिल की गई यह सफलता उनकी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का प्रमाण है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal