Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने दहेज पोर्ट व प्रमुख लॉजिस्टिक साइडिंग का किया व्यापक निरीक्षण

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने दहेज पोर्ट व प्रमुख लॉजिस्टिक साइडिंग का किया व्यापक निरीक्षण

Prathakal 2 weeks ago

स्वीर में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय और अन्य अधिकारी एक मीटिंग रूम में स्क्रीन पर डेटा देखकर समीक्षा बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय और अन्य अधिकारी एक मीटिंग रूम में स्क्रीन पर डेटा देखकर समीक्षा बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं।

वडोदरा। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वडोदरा मंडल के भरूच-दहेज रेलखंड, भरूच-गोठनगाम मेनलाइन तथा कृभको लाइन का संरक्षा निरीक्षण करने के साथ ही प्रमुख लॉजिस्टिक साइडिंग एवं पोर्ट का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके तथा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे अवसंरचना, माल परिवहन, पोर्ट कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने भरूच-दहेज रेलखंड, भरूच-गोठनगाम मेनलाइन तथा कृभको लाइन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेलवे ट्रैक, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली तथा समपार फाटकों का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने उन्हें भरूच-दहेज रेलखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण, अतिरिक्त सुविधाओं तथा लॉजिस्टिक्स विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद महाप्रबंधक ने कॉनकॉर के गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (GCT), दहेज तथा MAPD साइडिंग का दौरा किया। उन्होंने कॉनकॉर की वरिष्ठ महाप्रबंधक (वाणिज्य एवं परिचालन) सुहानी मिश्रा के साथ बैठक कर माल ढुलाई बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मल्टीमॉडल परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।

एमएपीडी (MAPD) साइडिंग एवं दहेज पोर्ट के निरीक्षण के दौरान रामाश्रय पाण्डेय ने रेल आधारित माल परिवहन, लदान सुविधाओं तथा उपलब्ध लॉजिस्टिक्स अवसंरचना की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने दहेज पोर्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी कैप्टन धर्म प्रकाश एवं उनकी टीम के साथ बैठक कर माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा रेल आधारित लॉजिस्टिक्स को और अधिक मजबूत बनाने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। महाप्रबंधक ने दहेज पोर्ट के मरीन कंट्रोल रूम का भी दौरा किया, जहां उन्हें पोर्ट संचालन, समुद्री यातायात प्रबंधन तथा रेलवे और पोर्ट के बीच समन्वित परिचालन व्यवस्था की जानकारी दी गई।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने कृभको लाइन का निरीक्षण किया तथा हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान एएम/एनएस इंडिया के रेलवे सलाहकार एस. के. त्रिपाठी ने उन्हें प्रत्यक्ष रेल संपर्क के माध्यम से भविष्य की विस्तार योजनाओं, रेल परिवहन की हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीतियों तथा अन्य आधुनिक लॉजिस्टिक्स समाधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद पाण्डेय ने हजीरा स्थित अडानी पोर्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री पंकज उके के साथ बैठक की, जिसमें बंदरगाह के प्रस्तावित विस्तार, रेलवे संपर्क व्यवस्था के विकास तथा भविष्य में माल परिवहन क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण के समापन पर महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वडोदरा मंडल द्वारा माल परिवहन को सुदृढ़ बनाने तथा रेलवे-बंदरगाह-उद्योग समन्वय को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal