Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

PRCI जयपुर और रेडस्केच एकेडमी ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू

Prathakal 4 months ago

जयपुर, 29 मई: पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई)-जो कि बेंगलुरु मुख्यालय वाला एक अग्रणी अखिल भारतीय कम्युनिकेशन एक्सचेंज मंच है-ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से रेडस्केच के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

एआई, ग्राफिक्स और वीडियो एडिटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया यह समझौता 29 मई 2026 को औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। इस एमओयू पर पीआरसीआई जयपुर चैप्टर के चेयरमैन श्री सोमेन्द्र हर्ष और रेडस्केच एकेडमी की प्रबन्धक कश्वी जैन ने हस्ताक्षर किए। इस गरिमामयी अवसर पर पीआरसीआई के सचिव श्री सन्नी कुलश्रेष्ठ और रेडस्केच निर्माण नगर के ब्रांच हेड अनंत मिश्रा सहित मीडिया एवं शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साझेदारी को सुव्यवस्थित करने के लिए पीआरसीआई जयपुर चैप्टर के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. राहुल बाबू कोडाली और रेडस्केच एकेडमी की एडमिशन काउंसलर अदिति त्रिपाठी को एमओयू का समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह सहयोग दोनों संस्थाओं के मध्य शोध एवं शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करेगा, जिससे विद्यार्थी, फैकल्टी सदस्य और संचार क्षेत्र के पेशेवर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इस साझेदारी के अंतर्गत इंडस्ट्री विशेषज्ञों और स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स तथा पब्लिक रिलेशंस एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से वर्कशॉप, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, संगोष्ठी, पीआर क्लब गतिविधियां, इवेंट मैनेजमेंट पहल और प्रकाशन संपादन परियोजनाओं का आयोजन करेंगी। साथ ही, पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में शोध प्रकाशनों और शैक्षणिक संसाधनों के आदान-प्रदान को नई गति दी जाएगी। इस एमओयू की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता रेडस्केच एकेडमी में 'यंग कम्युनिकेटर्स क्लब' (YCC) का विस्तार करना है। यह क्लब अकादमी द्वारा नियुक्त समन्वयक के मार्गदर्शन में संचालित होगा, जो विद्यार्थियों को नेतृत्व, संचार कौशल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कार्यक्रमों के जरिए पीआरसीआई जयपुर चैप्टर की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ेगा। एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी यह समझौता मीडिया एवं संचार जगत में इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के संबंधों को सशक्त बनाने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए भविष्य के नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal