Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस को देखते ही फरार हुआ शराब परिवहनकर्ता, पहाड़ा में देशी हथकढ़ शराब जब्त

पुलिस को देखते ही फरार हुआ शराब परिवहनकर्ता, पहाड़ा में देशी हथकढ़ शराब जब्त

Prathakal 6 days ago

स्वीर में पहाड़ा थाना पुलिसकर्मी और अधिकारी थाने के बाहर जब्त की गई अवैध शराब के डिब्बों और बोतलों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में पहाड़ा थाना पुलिसकर्मी और अधिकारी थाने के बाहर जब्त की गई अवैध शराब के डिब्बों और बोतलों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा उपखंड नयागांव क्षेत्र में पहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी हथकढ़ शराब जब्त की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन करने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई पहाड़ा थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम गश्त के दौरान बिचला फला, सरेरा क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। बीट प्रभारी ने फरार व्यक्ति की पहचान अनिल पुत्र जगदीश परमार निवासी बिचला फला, सरेरा के रूप में की।

आरोपी द्वारा मौके पर छोड़ी गई देशी हथकढ़ शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र द्वारा शुरू कर दी गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

प्रकरण की जांच संबंधित जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है। पहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal