Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

राजसमंद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा का पौधरोपण संकल्प अभियान

Prathakal 2 weeks ago

राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती जिलेभर में श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाई गई। जिला भाजपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए उनके योगदान का स्मरण किया गया।

इसके पश्चात जन्मजयंती के उपलक्ष्य में बूथ संख्या 108 पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती मनाई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण, सुशासन और सेवा के कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी जनआंदोलन का रूप देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर महेश पालीवाल, भानु पालीवाल, बंशी लाल खटीक, सविता सनाढ्य, महेंद्र सिंह चौहान, खुशकमल कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, मनोक पारीक, प्रमोद गौड़, मुरारी आशिया, नर्बदा शंकर पालीवाल, हिम्मत कुमावत, दिनेश कुमावत, अशोक रांका, उत्तम खींची, मोहन कुमावत, राधा रानी राजोरा, राज कुमार अग्रवाल, दिनेश सेन, लक्ष्मण मौर्य, प्रदीप खत्री, जगदीश पहाड़िया, सोना सिंह, नीलम न्याति, प्रकाश रांका, चंपा लाल कुमावत, आशीष पालीवाल, गिरिराज सोनी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal