Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

राजस्थान: योग प्रशिक्षकों ने आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को सौंपा ज्ञापन

Prathakal 2 weeks ago

आमेट। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के राजसमंद दौरे के दौरान अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह भाटी के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सार्थक मुलाकात की।

इस दौरान महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आयुष मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें योग प्रशिक्षकों को संविदा रोल में शामिल करने और वेतन वृद्धि करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह भाटी ने मंत्री को अवगत कराया कि राजस्थान के समस्त योग प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों और मेहनत का ही परिणाम है कि आज पूरा राजस्थान योग के क्षेत्र में पूरे भारत में शीर्ष स्थान पर विराजमान है। उन्होंने अपनी मांगों को उचित और न्यायसंगत बताते हुए सरकार से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने योग प्रशिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके संगठन द्वारा रखी गई मांगों से उन्हें अवगत करा दिया गया है और ये मांगे पूरी तरह वाजिब हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इन्हें अतिशीघ्र अमली जामा पहनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अनेक महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राम सिंह, नजर कंवर, हंसराज, सोहनलाल, अपर्णा त्रिवेदी, खुशबू सुखवाल और सुनील कुमार खटीक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह मुलाकात योग प्रशिक्षकों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal