Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सरसावा स्टेशन पर 2 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

सरसावा स्टेशन पर 2 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Prathakal 1 week ago

त्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अम्बाला मंडल के सरसावा स्टेशन पर 2 जोड़ी रेलसेवाओं के ठहराव की व्यवस्था की है। यह सुविधा निर्धारित अवधि के लिए लागू की जा रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, वह सरसावा स्टेशन पर 16.22 बजे पहुंचेगी और 16.23 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह सरसावा स्टेशन पर 11.39 बजे आगमन करेगी और 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, वह सरसावा स्टेशन पर 23.32 बजे पहुंचेगी और 23.33 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.26 से 02.09.26 तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह सरसावा स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन करेगी और 05.28 बजे प्रस्थान करेगी।

उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इस ठहराव से निर्धारित अवधि के दौरान सरसावा स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal