Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

सवाई माधोपुर: जगराम मीणा चौथी बार ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Prathakal 1 month ago

उपखंड बोली के शिशोलाव ग्राम निवासी जगराम मीणा को ग्राम विकास अधिकारी संघ, सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चौथी बार निर्विरोध चुन लिया गया। रविवार को आयोजित जिला कार्यकारी निर्वाचन कार्यक्रम में यह चयन पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जी जाट (टोंक) एवं जिला अध्यक्ष सुरेश जी चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जगराम मीणा को लगातार चौथी बार सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही संघ की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में मांगी लाल गुर्जर (खंडार), मंत्री महेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार मीना, संगठन मंत्री राकेश कुमार मीना, प्रदेश प्रतिनिधि प्रशांत बैरवा, संगठन मंत्री देवी सिंह जाट, संरक्षक बृजकिशोर शर्मा तथा मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी को चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने संघ को मजबूत एवं सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह निर्वाचन ग्राम विकास अधिकारी संघ सवाई माधोपुर में सर्वसम्मति और निर्विरोध प्रक्रिया के साथ सम्पन्न होकर संगठनात्मक एकजुटता और निरंतर नेतृत्व की परंपरा को मजबूत करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal