Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सवाई माधोपुर में अवैध रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, कुण्डेरा थाना पुलिस की कार्रवाई

सवाई माधोपुर में अवैध रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, कुण्डेरा थाना पुलिस की कार्रवाई

Prathakal 1 week ago

वाई माधोपुर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध हथियार को मौके पर ही जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के निकटतम सुपरविजन में थाना कुण्डेरा के थानाधिकारी श्री दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04.08.2026 को गश्त के दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, भुरी पहाड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े रवि बैरवा पुत्र श्री हरिप्रसाद बैरवा, जाति बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी भुरी पहाड़ी, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध रिवॉल्वर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुण्डेरा पर प्रकरण संख्या 140/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने यह हथियार कहां से प्राप्त किया तथा इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद की। इस कार्रवाई में थाना कुण्डेरा के थानाधिकारी श्री दिलीप कुमार (पुलिस निरीक्षक), श्री विजयसिंह (सहायक उपनिरीक्षक), श्री शिवपाल (सहायक उपनिरीक्षक), श्री कुम्भाराम (कांस्टेबल संख्या 1526), श्री अमित (कांस्टेबल संख्या 1518) तथा श्री लखपत (कांस्टेबल संख्या 1184) शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal