Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सवाई माधोपुर में साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट देने वाला खाताधारक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर में साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट देने वाला खाताधारक गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

स्वीर में बाईं ओर आरोपी करोडी लाल मीणा और दाईं ओर पुलिस कांस्टेबल तेजराम सिंह दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में बाईं ओर आरोपी करोडी लाल मीणा और दाईं ओर पुलिस कांस्टेबल तेजराम सिंह दिखाई दे रहे हैं।

सवाई माधोपुर जिले के पुलिस थाना मित्रपुरा ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को म्यूल अकाउंट (किराये पर खाता) उपलब्ध कराने वाले एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर रेंज आई.जी.पी. डॉ. प्रीति चन्द्रा, आईपीएस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष साइबर अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री हिम्मत सिंह, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली जिला सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता, आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बौली जिला सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में की गई। पुलिस थाना मित्रपुरा के थानाधिकारी श्री कैलाश चन्द शर्मा, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री अब्दुल रहमान, ए.एस.आई. ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक आरोपी करोडी लाल मीणा पुत्र कमलेश मीणा, उम्र 18 वर्ष, निवासी जटलाव, पुलिस थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 92/2026 में धारा 318(4), 319(2), 112(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में पुलिस थाना मित्रपुरा के थानाधिकारी श्री कैलाश चन्द शर्मा, ए.एस.आई. श्री साबिर खान, ए.एस.आई. श्री अब्दुल रहमान, हैड कांस्टेबल श्री विष्णु प्रताप सिंह (1285), कांस्टेबल श्री तेजराम सिंह (नं. 80), कांस्टेबल श्री शीशराम (नं. 142), कांस्टेबल श्री सीताराम (नं. 297), कांस्टेबल श्री हेतराम (नं. 987), कांस्टेबल श्री सुनील (1620) तथा कांस्टेबल श्री विजेश (203) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस अब प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal