Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

सवाई माधोपुर: सुमेल माइक्रो सिंचाई परियोजना का जल संसाधन विभाग ने किया निरीक्षण

Prathakal 1 week ago

सवाई माधोपुर, 29 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सवाई माधोपुर स्थित सुमेल माइक्रो सिंचाई परियोजना, अमरगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने एनिकट क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जमीनी स्तर पर जायजा लिया और इसके प्रभावी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता ने एनिकट की डाउनस्ट्रीम चैनल में वर्तमान में चल रहे खुदाई कार्य की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए उपलब्ध वैकल्पिक उपायों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। तकनीकी टीम ने 'भाई का नाला' नामक डूब क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया, जहाँ उन्होंने अतिरिक्त डूब भूमि का सटीक आंकलन करने के साथ ही जलभराव की समस्या के दीर्घकालिक समाधान की संभावनाओं को परखा।

अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा ने स्पष्ट किया कि डूब क्षेत्र से प्रभावित काश्तकारों द्वारा प्रस्तुत परिवादों के मद्देनजर विभाग पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता को समझ रहा है। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण, विभाग सभी तकनीकी और कानूनी तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण कर रहा है ताकि प्रभावितों को राहत प्रदान करते हुए परियोजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। जल संरक्षण के इस अभियान में विभागीय अधिकारियों की यह तत्परता परियोजना की सार्थकता सिद्ध करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal