Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सम्मान के लिए 10 अगस्त तक मांगे गए प्रशस्ति पत्र प्रस्ताव

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सम्मान के लिए 10 अगस्त तक मांगे गए प्रशस्ति पत्र प्रस्ताव

Prathakal 2 days ago

वाई माधोपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं को विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसके लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक विभाग निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव विभागाध्यक्ष की टिप्पणी एवं पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र सहित 10 अगस्त, 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला कलक्टर कार्यालय भिजवाएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग की अभिशंषा के बिना प्राप्त प्रस्तावों, निर्धारित तिथि के बाद भेजे गए प्रस्तावों अथवा अपूर्ण जानकारी वाले प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए प्रस्ताव प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आवश्यक होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal