
उदयपुर। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन उदयपुर के सदस्यों की दो दिवसीय तीर्थ वंदन यात्रा 5 अप्रैल 2026 को होगी।
यात्रा की विस्तृत रूपरेखा
टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के कॉर्डिनेशन कमेटी सदस्य एडवोकेट सुरेश पालीवाल ने बताया कि "इस यात्रा में उदयपुर के 70 टैक्स एडवोकेट परिवार के साथ यात्रा प्रस्थान करेंगे।" यह यात्रा 2 बसों के साथ 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे बस द्वारा प्रस्थान करेंगे जिसमें पावापुरी, जीरावला पार्श्वनाथ, नाकोडा तीर्थ के साथ रात्रि विश्राम करेंगे और 6 अप्रैल को प्रातः जोधपुर राजस्थान हाई कोर्ट भ्रमण करेंगे।
ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन
कोर्ट के कार्यक्रम को बारीकी से देखा जाएगा। टैक्स एडवोकेट की कॉर्डिनेशन कमेटी सदस्य जितेंद्र चित्तौड़ा, पीयूष सहलोत, अंकित जावरिया, डीसी प्रजापत, यश मेहता, लोकेश बाबेल, डीके मंत्री, दीपक प्रजापत द्वारा इस यात्रा की विस्तृत रूपरेखा बनाकर, सुनियोजित व्यवस्था कर ली है। यह एसोसिएशन की ऐतिहासिक 2 दिवसीय यात्रा होगी।
