
भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव के 28वें जन्मदिन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सम्मानित विधायक एवं प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के नगर आगमन पर गाजिया मैरिज गार्डन, खेड़ली रोड, बृज नगर में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन सबसे मजबूत होगा तो कांग्रेस पार्टी भी मजबूत होगी। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ खड़े होने और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की भूमिका और उसकी संरचना को लेकर विस्तार से विचार रखे।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, पंडित शिवा गाजिया, कुलदीप सिंह चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, मुकेश जोशी, सत्तो गाजिया, जयप्रकाश दीक्षित, सोनू, श्रुति सहित शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर स्पष्ट संदेश के साथ हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में प्रेरित किया गया।
