
उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने स्कूटी सवार दो युवकों के खिलाफ उन पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार अनिकेत पुत्र मनीष कुमार टांक निवासी शिव कॉलोनी संतोषनगर जहाजपुर भीलवाड़ा हाल कुंभा नगर सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाया कि 2 अप्रैल को शाम 7.15 बजे वह कोर्ट से अपना काम निपटा कर अपने घर की गली के यहां पहुंचा ही था।
तभी 2 अज्ञात व्यक्ति एक स्कूटी पर आए और उनका रास्ता रोका। उसने जैसे ही अपना नाम बताया तो इन बदमाशों ने उसके साथ ताबड़तोड़ जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। वह वहां से जान बचाकर भागा और अपने घर गया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस उन अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उनका रास्ता रोका और उन पर जानलेवा हमला किया। अधिवक्ता पर हुए इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
