Dailyhunt

उदयपुर के श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर का तृतीय पाटोत्सव संपन्न

Prathakal 1 week ago

उदयपुर। चित्रकूट नगर के ए-ब्लॉक स्थित श्रीराम पार्क में रविवार को श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर का तृतीय पाटोत्सव और हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

चित्रकूट नगर वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा के अनुसार, कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस भव्य महोत्सव में सुबह से ही अनुष्ठानों की धूम रही, जिससे संपूर्ण क्षेत्र शिव-शक्ति और हनुमान भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें लाल चूनर धारण किए महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीतों के साथ क्षेत्र की परिक्रमा की। डीजे की भक्तिमय धुनों और भजनों पर झूमती श्रद्धालुओं की टोलियों ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। तत्पश्चात, सुबह 9 बजे विद्वान पंडितों के सान्निध्य में शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ हवन संपन्न हुआ और हनुमानजी की प्रतिमा की स्थापना का विधान पूर्ण किया गया। दोपहर में भगवान रामेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक कर अलौकिक शृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं के लिए सुबह के नाश्ते और महा-प्रसादी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

उत्सव के चरम पर सायंकाल 6:15 बजे मंदिर के शिखर पर महादेव और हनुमानजी की नवीन ध्वजा का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद शाम 7 बजे आयोजित महा-आरती में समूचा चित्रकूट नगर उमड़ पड़ा। इस गौरवमयी आयोजन में राजेश गर्ग, लक्ष्मी नारायण पालीवाल, मनीष चौधरी, अर्जुन सिंह राव, हरि सिंह राव, भारत सिंह राव, भवानी शंकर शर्मा, निरंजन टेलर, हिम्मत माली, सुरेश जांगिड़, सुनील जोशी, अंकित दाधीच, प्रमोद महावार, सुरेश चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौर, कमलेश शर्मा, श्रवण सिंह राठौर, जीवन सिंह पंवार, रंगू सिंह पंवार, ताराचंद गवारिया, आशीष मिश्रा, रघुनाथ शर्मा, राहुल उड़ानी, उगामनाथ, गणेश गुरनानी, भूपेश सेन, लाख सिंह, विनोद शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, राजेश त्रिवेदी, पंडित जुगल किशोर त्रिवेदी, सुनील शर्मा, बृजराज सुवालका एवं परमेंद्र सिंह राव सहित कॉलोनी के समस्त पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन क्षेत्र की एकता और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal