Dailyhunt

उदयपुर: सविना थाना पुलिस ने किशोर को दो अवैध कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस ने एक किशोर को दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की पूरी घटना

एएसआई भैरूलाल, हैड कांस्टेबल ब्रजराजसिंह, कांस्टेबल अंकितसिंह की टीम के साथ गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार बेचने की नीयत से घूम रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो एक युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा। जिस पर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवाजिस खान पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी अलीपुरा भोपालपुरा हाल मुर्शीदनगर सेक्टर 12 होना बताया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 2 कारतूस मिले। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ये कारतूस अच्छे दामों में बेचने की फिराक में था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal