Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

10 gram Gold Chain Designs: इस तीज अपनी पत्नी को गिफ्ट दे ये स्टाइलिश गोल्ड चेन, 8 से 10 ग्राम में पाएं क्लासी लुक

Punjabkesari.com 2 weeks ago

तीज के इस खास मौके पर अगर आप अपनी पत्नी को कोई यादगार तोहफा देने का विचार कर रहे हैं, तो 10 ग्राम की गोल्ड चेन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

लगातार बढ़ते सोने के भावों के कारण 22 और 24 कैरेट गोल्ड बजट से बाहर महसूस हो सकता है, लेकिन 9 कैरेट गोल्ड इस समय बाजार में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

यह बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होता है, और इसमें आपको ज्वेलरी शॉप्स पर शानदार डिजाइंस भी मिल जाएंगे।

Classic Gold Chain

 10 gram gold chain designs for women( Source: Social Media)

पारंपरिक और एवरग्रीन (Evergreen) पैटर्न जो हमेशा फैशन में रहते हैं। यह सिंपल और क्लासिक चेन आपकी वाइफ को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देगी। साड़ी, सूट या वेस्टर्न, हर तरह के आउटफिट पर आसानी से कैरी की जा सकती है।

Modern & Trendy Gold Chain

 Latest Gold Chain Designs( Source: Social Media)

स्टाइलिश कटवर्क, ज्योमेट्रिक पैटर्न और अटैच्ड पेंडेंट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपको इस डिज़ाइन में दिख जायेगा। ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक के शौकीनों के लिए एकदम सही। ऑफिस वियर और पार्टी ड्रेसेस दोनों के साथ ये एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा।

Gold Moti Chain

 gold chain designs for ladies( Source: Social Media)

गोल्ड बीडेड चेन महिलाओं के बीच बेहद पॉपुलर है, इस तरह का डिज़ाइन दिखने में क्लासी लगता है। पार्टी या फेस्टिव मौके पर इस तरह की चेन बेहद शानदार लगती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com