शाम की चाय हो या सुबह का नाश्ता, इस समय अगर कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने को मिल जाए, तो दिन बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर आसानी से क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।
ये खाने में जितना ज्यादा टेस्टी होता है, इसे बनाना उतना ही आसान होता है। ये एक ऐसी डिश है, जो हर किसी के मन को भा जाती है, तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने का सबसे आसान तरीका और कुछ खास टिप्स के बारे में।
Aloo Bread Roll बनाने का तरीका
Aloo Bread Roll Recipe (Source: Social Media)सामग्री
- ब्रेड स्लाइस - 8 से 10 (व्हाइट या ब्राउन)
- उबले हुए आलू - 4 मध्य आकार के
- बारीक कटा प्याज - 1
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- बारीक कटा हरा धनिया - 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
- आमचूर पाउडर या चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
आलू ब्रेड रोल बनाने की विधि
Aloo Bread Roll Recipe in Hindi (Source: Social Media)- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और आमचूर पाउडर डालकर मिला लें।
- इसके बाद आलू के मसाले से छोटे-छोटे गोल रोल बनाकर एक प्लेट में रख लें।
- इससे ब्रेड में स्टफिंग भरना आसान हो जाएगा।
- फिर एक प्लेट में थोड़ा साफ पानी लेकर ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें।
- ब्रेड को पानी में हल्का सा डुबोएं और तुरंत निकाल लें।
- इसके बाद ब्रेड को हांथों के बीच में रखकर दबाएं ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
- इसके बाद पानी से हुई ब्रेड के बीच में एक आलू का रोल रखें।
- अब ब्रेड को चारों तरफ से फोल्ड करते हुए आलू को पूरी तरह ढक दें।
- फिर इसे हल्के हाथों से दबाकर अच्छे से सील कर दें, ताकि तलते समय ये खुले नहीं।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और कढ़ाई में रोल्स को डालकर चारों तरफ से क्रिस्पी होने तक तल लें।
- अब आपका टेस्टी गरमा-गरम आलू ब्रेड रोल बनकर तैयार है उसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
कुछ जरूरी और काम के टिप्स
- ब्रेड को पानी में ज्यादा देर न रखें, बस कुछ सेकंड के लिए डिप करें और तुरंत निकाल लें।
- ब्रेड का पानी अच्छी तरह निचोड़ लें। अगर ब्रेड में पानी रहेगा, तो रोल ज्यादा तेल सोखेंगे और क्रिस्पी नहीं बनेंगे।
- रोल्स को बनाने के बाद हवा में रख दें। इससे ब्रेड रोल बहुत ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।
- तलते समय आंच को नार्मल रखें, कम आंच पर तलने से इसके अंदर तेल भर जाता है।

