महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हो गया है जहां बालाजी नगर में स्थित कोहिनूर इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और माना जा रहा है कि मलबे में अभी और लोग भी दबे हो सकते है साथ ही कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
बता दें कि इस इमारत को पहले ही जर्जर घोषित किया गया था और नीचे वाले फ्लोर में मरम्मत का काम चल रहा था लेकिन अचानक एक हिस्सा ढह गया जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए और उनकी मौत हो गई है।
B विंग का हिस्सा भरभराकर गिरा
Kohinoor building collapsedइमारत ढहने के बाद मौके पर पुलिस, NDRF और नगर निगम की टीम पहुंची और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। बता दें कि देर रात लगभग 11:30 बजे यह हादसा हुआ है जब इमारत में बड़ी बड़ी दरारें आने लगी और B विंग का हिस्सा भरभराकर गिर गया जिसके मलबे में कई लोग आ गए और अभी तक मलबे से 9 शव निकाले जा गए है और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी है।
हादसे के समय मरम्मत का काम
कोहिनूर इमारत में लगभग 48 कमरे थे और हर एक फ्लोर पर 12 कमरे बनाए गए थे। इमारत की जर्जर हालात होने पर नगर निगम ने इसे पहले से ही खतरनाक घोषित किया था और हादसे के समय मरम्मत का काम चल रहा था लेकिन अचानक दिवारों से चटकने की आवाज आने लगी और लोग इमारत से बाहर निकल रहे थे तभी एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया जिसमें कई लोग दब गए है।
बचाव अभियान जारी
घटनास्थल पर मलबा हटाने और बचाव अभियान चलाने के लिए SDRF, TDRF, 2 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड रेस्कयू कर रहे है और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का प्रयोग किया गया है। बता दें कि मलबे से 2 घायलों को बाहर निकाला गया है और उन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है।
