Dailyhunt
Bridal Nath Chain Designs: अपने Modern Wedding Look को बनाए और भी खास, चुने ये 6 Bridal Nath Chain के ये लेटेस्ट डिज़ाइन

Bridal Nath Chain Designs: अपने Modern Wedding Look को बनाए और भी खास, चुने ये 6 Bridal Nath Chain के ये लेटेस्ट डिज़ाइन

Punjabkesari.com 3 weeks ago

Bridal Nath Chain Designs: आजकल की शादियों में 'मिनिमलिज्म' का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। दुल्हन अब भारी-भरकम गहनों की जगह ऐसे डिज़ाइन्स पसंद कर रही हैं जो क्लासी भी हों और पहनने में आरामदायक भी।

अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास फंक्शन के लिए Modern Wedding Look अपनाना चाहती हैं, तो आपकी नथ की चैन इसमें चार चांद लगा सकती हैं।

Bridal Nath Chain Designs: यहाँ 6 बेहतरीन मिनिमल नथ चैन डिज़ाइन्स दिए गए हैं जो आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बना देंगे:

1. Classic Single Stone Nath

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

अगर आपको सादगी पसंद है, तो एक पतली सोने की चैन जिसमें बीच-बीच में छोटे-छोटे डायमंड या स्टोन लगे हों, आपके लिए बेस्ट है। यह हैवी नथ के साथ भी अच्छी लगती है और छोटी नथ के साथ भी बैलेंस बनाए रखती है।

2. Pearl Drop Layered Chain

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

मोती कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते। एक ऐसी चैन चुनें जिसमें छोटे-छोटे सफेद मोती पिरोए गए हों। यह आपके चेहरे को एक सॉफ्ट और रॉयल लुक देती है। पेस्टल कलर के लहंगों के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है।

3. Floral Nath Chain

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

नेचर से इंस्पायर्ड यह डिजाइन आजकल काफी पॉपुलर है। इसमें चैन पर छोटे-छोटे सोने के फूल या पत्तियां बनी होती हैं। यह मॉडर्न ब्राइडल वियर के साथ एक फ्रेश और यूथफुल वाइब जोड़ता है।

4. Kundan Sleek Chain

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स चाहती हैं, तो बारीक कुंदन वाली चैन चुनें। ध्यान रहे कि कुंदन के दाने छोटे हों ताकि 'मिनिमल' लुक बना रहे. यह सिल्क साड़ियों और बनारसी दुपट्टों के साथ खूब जचती है।

5. Multi- Layered Chain

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

इसमें एक की जगह दो या तीन बहुत ही पतली और महीन चैन होती हैं। यह उन दुल्हनों के लिए है जो थोड़ा हटके दिखना चाहती हैं। यह चैन चेहरे के फीचर्स को उभारती है और आपको एक 'बोहो-चिक' लुक देती है।

6. Gold Nath

 Bridal Nath Chain Designs( Source: Social Media)

चमक-धमक से दूर अगर आप कुछ सोबर चाहती हैं, तो मैट फिनिश वाली गोल्ड चैन ट्राई करें। इसकी खासियत यह है कि यह बहुत ज्यादा चमकती नहीं है, जिससे आपकी नथ मुख्य आकर्षण बनी रहती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com