Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Brock Lesnar की रिटायरमेंट हुई कन्फर्म, समरस्लैम 2026 के बाद WWE को कहा अलविदा

Punjabkesari.com 3 days ago

WWE के दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने आखिरकार अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर को खत्म करने का फैसला कर लिया है। समरस्लैम 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले के बाद लगातार उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं।

अब खुद लैसनर ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि कर दी है कि उन्होंने WWE से रिटायरमेंट ले लिया है।

पैट मैकफी शो में किया बड़ा खुलासा

ब्रॉक लैसनर ने The Pat McAfee Show में बातचीत के दौरान अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने कहा कि वह दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि उनका WWE सफर अब खत्म हो चुका है। लैसनर ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि समरस्लैम का दिन उनके लिए बेहद इमोशनल रहा। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उन्हें महसूस हुआ कि अब रिंग में उतरने का उनका समय पूरा हो चुका है।

फैंस का जताया आभार

 Brock Lesnar Retirement Confirm (Source: Google)

अपने बयान में लैसनर ने कहा कि उन्हें हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला। उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके शुरुआती दिनों से लेकर आखिरी मुकाबले तक उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उनमें अब भी लड़ने की ताकत थी, लेकिन समरस्लैम 2026 उनके लिए एक सूटेबल पड़ाव साबित हुआ और उन्होंने इसी के साथ अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया।

ओबा फेमी के साथ यादगार राइवलरी

 Oba Femi And Brock Lesnar Rivalry (Source: Google)

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच पिछले कुछ महीनों में WWE के सबसे चर्चित कॉम्पटीशन में से एक देखने को मिले। दोनों की दुश्मनी मार्च 2026 में शुरू हुई थी। रेसलमेनिया 42 में हुए पहले मुकाबले में ओबा फेमी ने लैसनर को कुछ ही मिनटों में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद Clash in Italy में लैसनर ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

समरस्लैम में खत्म हुई कहानी

 Brock Lesnar's Last Match In Summerslam (Source: Google)

दोनों सुपरस्टार्स के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला समरस्लैम 2026 में हेल इन ए सेल मैच के रूप में हुआ। इस बार ओबा फेमी ने एक बार फिर जीत दर्ज की और मैच खत्म होने के बाद लैसनर ने फेमी को गले लगाया, उन्हें WWE का भविष्य बताया और दर्शकों का अलग तरीके से ग्रीट भी किया। अब रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट के साथ ब्रॉक लैसनर ने अपने शानदार WWE करियर का अंत कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद फैंस उन्हें रेसलिंग इतिहास के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक के रूप में याद करेंगे।

Read More: क्या Brock Lesnar ने सच में ले लिया WWE से संन्यास?, Summerslam 2026 के बाद दिखाई दिए बड़े सिग्नल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com