Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Cars Under ₹5 Lakhs in India: Mileage and Price दोनों में दमदार, ₹5 लाख  के बजट में ये कारें हैं आपके लिए बेस्ट डील

Cars Under ₹5 Lakhs in India: Mileage and Price दोनों में दमदार, ₹5 लाख के बजट में ये कारें हैं आपके लिए बेस्ट डील

Punjabkesari.com 1 week ago

Cars Under ₹5 Lakhs in India: आज के समय में कार खरीदना हर परिवार का सपना होता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण कई लोगों का बजट आड़े आ जाता है। अच्छी बात यह है कि भारतीय बाजार में अभी भी कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो कम कीमत में बेहतरीन माइलेज, कम रखरखाव खर्च और भरोसेमंद प्रदर्शन देती हैं।

आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं या छोटी फैमिली के लिए एक किफायती गाड़ी तलाश रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट (Cars Under ₹5 Lakhs in India) हो सकते हैं। आइए जानते हैं 5 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली पांच फेमस (Budget Cars) कारों के बारे में।

Affordable Cars in India: ये हैं वो बेस्ट कार

Maruti Suzuki Alto K10: बजट में कस्टमर्स की पहली पसंद

 Cars Under ₹5 Lakhs in India ( Credit S-M )
  • मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये है।
  • यह कार अपने छोटे आकार, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए जानी जाती है।
  • शहर की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे चलाना बेहद आसान है।
  • इसके अलावा कंपनी CNG वेरिएंट भी उपलब्ध कराती है, जो बेहतर माइलेज देने में मदद करता है।
  • कम बजट में भरोसेमंद कार खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

Maruti Suzuki S-Presso: कम कीमत में SUV जैसा फील

 Cars Under ₹5 Lakhs in India ( Credit S-M )
  • मारुति सुजुकी एस-प्रेसो उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कम बजट में SUV जैसा लुक चाहते हैं।
  • इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है।
  • इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंची सीटिंग पोजीशन है, जिससे ड्राइवर को सड़क का बेहतर सीनमिलता है।
  • इसका डिजाइन युवा ग्राहकों को काफी आकर्षित करता है।
  • साथ ही शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इसका प्रदर्शन बेस्ट माना जाता है।

Renault Kwid: स्टाइल और सुविधा का बेहतरीन मेल

 Cars Under ₹5 Lakhs in India ( Credit S-M )
  • रेनॉल्ट क्विड अपनी आकर्षक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के कारण काफी पसंद की जाती है।
  • इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये है।
  • इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब सड़कों पर भी इसे चलाना आसान हो जाता है।
  • शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी यह कार अच्छी परफॉर्मेंस देती है।
  • कम कीमत में स्टाइलिश कार चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

Tata Tiago: सुरक्षा के मामले में सबसे मजबूत ऑप्शन

 Cars Under ₹5 Lakhs in India ( Credit S-M )
  • अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा है, तो टाटा टियागो इस लिस्ट में सबसे मजबूत दावेदार मानी जाती है।
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.57 लाख रुपये है।
  • मजबूत बॉडी और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
  • यह कार सुरक्षा मानकों के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है।
  • परिवार के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद कार खरीदने वाले कस्टमर्स के बीच इसकी मांग लगातार बनी हुई है।

Maruti Suzuki Celerio: शानदार माइलेज वाली कार

 Cars Under ₹5 Lakhs in India ( Credit S-M )
  • मारुति सुजुकी सिलेरियो अपनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है।
  • इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है।
  • यह कार शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए काफी सुविधाजनक मानी जाती है।
  • खासकर इसका AMT ऑटोमैटिक वेरिएंट उन लोगों के बीच फेमस है जो बार-बार गियर बदलने की परेशानी से बचना चाहते हैं।
  • कम ईंधन खर्च और आरामदायक ड्राइविंग के कारण यह एक अच्छा फैमिली ऑप्शन बन जाती है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com