Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dryness और दाग-धब्बों से हैं परेशान? यहां देखें Glowing Skin के लिए Raw Milk के 4 Benefits

Dryness और दाग-धब्बों से हैं परेशान? यहां देखें Glowing Skin के लिए Raw Milk के 4 Benefits

Punjabkesari.com 3 months ago

Raw Milk Benefits for Face: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब गई है कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिलता है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है।

ऐसे में लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है। अगर आप घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें, तो यह त्वचा पर ज्यादा असरदार साबित होता है। ऐसे में नेचुरल उपायों में कच्चा दूध सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है। आज हम आपको Kacha Dudh Face Par Lagane ke Fayde बताएंगे, जिसे त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है।

Raw Milk Benefits for Face: चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

 Applying Milk on Face (Source: social media)

1. रूखापन होगा दूर

आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा दूध ठंडक देने वाला होता है। यह त्वचा की जलन, रूखापन और असंतुलन को शांत करने में मदद करता है। इसका असर त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे और रंगत को निखारने के लिए किया जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक चिकनाई त्वचा को नमी देती है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करती है।

2. मृत कोशिकाएं हटेंगी

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। जब मृत कोशिकाएं हटती हैं, तो साफ त्वचा बाहर आती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगती है। यही कारण है कि कच्चा दूध त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार माना जाता है।

क्या आप भी चेहरे पर Stains and Spots से परेशान हैं? आजमाएं Turmeric और Besan का ये 5 Face Pac

 Raw Milk Benefits for Skin (Source: social media)

3. त्वचा की रंगत में सुधार

कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारने में सहायक होता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा का रंग समान दिखने लगता है। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा की मरम्मत करते हैं। इससे धूप से हुई टैनिंग, हल्के दाग-धब्बे और थकान के निशान धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और इस असर लंबे समय तक दिखाई देता है।

 Kacha Dudh Face Par Lagane ke Fayde (Source: social media)

4. दाग धब्बे होंगे कम

अगर चेहरे पर एक्ने से परेशान करते हैं और दाग-धब्बे रह जाते हैं, तो कच्चे दूध में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। सेंसेटिव और ड्राई स्किन पर ये काफी अच्छा असर दिखाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com