Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

एमएस धोनी अभी नहीं लेंगे रिटायरमेंट, अगले आईपीएल की तैयारियों में जुटे

Punjabkesari.com 1 week ago

MS Dhoni started his Training: महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा दिनों तक खबरों से दूर रहें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. एक बार फिर कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

जिसमें वो जिम में ट्रेनिंग कर रहे हैं. उनके साथ टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी मौजूद हैं. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2027 की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं.

MS Dhoni started his Training

 MS Dhoni started his Training

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशियां दे दी हैं. उनकी हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इन तस्वीरों में उनके साथ भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं. ये दोनों धुरंधर जिम में ट्रेनिंग कर रहे हैं. ये तस्वीरें रांची की हैं. पंत धोनी के साथ ट्रेनिंग करने के लिए रांची पहुंचे हुए हैं. और श्रीलंका सीरीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं. इन फोटोज में धोनी पहले से अधिक फिट नजर आ रहे हैं. हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि रांची का लाल 45 साल का है. इस उम्र में भी इस तरह की फिटनेस मेंटेन रखना, धोनी के डेडिकेशन को बयां करता है.

आईपीएल 2027 की तैयारियों में जुटे?

 MS Dhoni

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला. चेन्नई सुपर किंग्स के ये दिग्गज इंजरी से जूझ रहे थे. टूर्नामेंट के अधिकतर मुकाबलों में वो टीम के साथ ट्रैवेल भी नहीं कर रहे थे. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी कि शायद अगले सीजन धोनी सीएसके के साथ दिखे भी ना. हो सकता है वो रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दें. हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया. फिलहाल जिस लेवल की वो ट्रेनिंग कर रहे हैं. इससे यही लग रहा है कि वो एक और आईपीएल सीजन की तैयारियां कर रहे हैं.

Read More:Stephen Fleming बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच, जानें इस फैसले पर क्यों भड़क उठे माइकल वॉन?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com