कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा लेकर आने की तैयारी कर रहा है। EPFO 3.0 New Rules के तहत अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए UPI और UPI आधारित ATM सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है।
क्या है EPFO 3.0?
EPFO अपने सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए कई नए डिजिटल बदलाव लागू कर रहा है, जिन्हें EPFO 3.0 Rules का नाम दिया गया है। इसके तहत सदस्यों को ऑनलाइन सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और PF से जुड़े कई काम बिना कार्यालय गए पूरे किए जा सकेंगे।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस नई व्यवस्था का टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
UPI से कैसे होगा PF Withdrawal?
(credit S-M)- नई सुविधा शुरू होने के बाद सदस्य अपने PF खाते में उपलब्ध राशि को सीधे UPI के जरिए से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।
- इसके लिए उन्हें अपने बैंक खाते से जुड़े UPI पिन का उपयोग करना होगा।
- यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे लंबी कागजी कार्रवाई और इंतजार समय में कमी आएगी।
- पैसा बैंक खाते में आने के बाद सदस्य उसे ऑनलाइन भुगतान, खरीदारी या नकद निकासी के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
कितना पैसा निकाल सकेंगे सदस्य?
(credit S-M)- EPFO 3.0 New Rules के अनुसार सदस्य अपने PF खाते में जमा राशि का लगभग 50 से 75 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकेंगे।
- हालांकि निकासी की अंतिम राशि EPFO द्वारा निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों (Eligibility Conditions) पर निर्भर करेगी।
- इससे जरूरत के समय कर्मचारियों को अपने फंड तक जल्दी पहुंच मिल सकेगी।
UPI withdrawal: क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?
- कई लोगों के मन में सवाल है कि UPI आधारित PF withdrawal सुविधा शुरू होने से उनकी पेंशन प्रभावित होगी या नहीं। इसका जवाब है-नहीं।
- यह सुविधा केवल कर्मचारी और Employer द्वारा PF खाते में जमा किए गए Provident Fund पर लागू होगी।
- कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा राशि पहले की तरह सुरक्षित रहेगी और उस पर इस नई व्यवस्था का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
फेस ऑथेंटिकेशन से आसान होगी सेवाएं
- EPFO 3.0 Rules के तहत फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का भी उपयोग किया जाएगा।
- सदस्य UMANG ऐप के जरिए अपना नया या मौजूदा UAN सक्रिय कर सकेंगे।
इसके अलावा वे:
- PF पासबुक देख सकेंगे
- Personal information अपडेट कर सकेंगे
- गलत विवरण में सुधार कर सकेंगे
- ऑनलाइन क्लेम जमा कर सकेंगे
- विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे
जल्द मिलेगी WhatsApp सेवा
- EPFO जल्द ही व्हाट्सएप आधारित सेवा भी शुरू करने की योजना बना रहा है।
- इसके लिए संगठन एक विशेष आधिकारिक मोबाइल नंबर जारी करेगा।
- सदस्य अपने Registered Mobile नंबर से "Hello" संदेश भेजकर कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
जैसे:
- PF बैलेंस चेक करना
- पिछले 5 लेन-देन देखना
- क्लेम स्टेटस जानना
- खाते से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना
- यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहने की संभावना है, जिससे सदस्यों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

