नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपीआई) ने अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनी के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई यानी सोमवार को निर्धारित की गई है।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जिन पदों पर वैकेंसी निकली है, उनमें बीटेक/बीई वालों के लिए 8, डिप्लोमा और बीकॉम/बीए वालों के लिए 7 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक)/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/दूरसंचार/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में, इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/दूरसंचार/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा, कॉमर्स में ग्रेजुएशन (बीकॉम)/आर्ट्स में ग्रेजुएशन (बीए) होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 11 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीए/बीकॉम वालों की 12,300 रुपए, डिप्लोमा वालों की 10,900 रुपए और बीटेक वालों की 15,000 रुपए प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद वहां खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
–आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

