How To Apply For Passport: घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए अब सेवाएं आसान हो गई है। बता दें कि Passport Seva Online Portal के जरिए नया पासपोर्ट बनाने और पुराने पासपोर्ट को दोबारा री-इश्यू करने की सभी सुविधा मिलती है।
इस ऑनलाईन पोर्टल पर जरूरी जानकारी जैसे जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर करना होता है उसके बाद आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। विस्तार से जानते है इन आसान स्टेप्स के बारे में…
How To Apply For Passport: पासपोर्ट के लिए अप्लाई कैसे करें
How To Apply For Passportपासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले Passport Seva Online Portal पर रजिस्टर करना होगा और जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी जानकारी को भरने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड को सेट करना पड़ेगा। ध्यार रहे यूजर आईडी और पासवर्ड को हर तीन महीने में रिसेट करना पड़ता है।
Passport Application Process: 6 आसान सेट्प्स से करें रजिस्टर
- लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport' पर क्लिक करें और अपने घर का पता के हिसाब से रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को चुने।
- पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा जिसमें घर के पते का प्रमाण, पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो अपलोड करनी होगी।
- सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करने के साथ ही पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट बुक करना होगा और स्लॉट चुनना होगा।
- स्लॉट चुनने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होग। इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
- अपने अपॉइंटमेंट चुनने के बाद अपलोड किए गए सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की जाएगी और बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी.
- पूरी प्रक्रिया सफल होने के बाद घर के पते पर पुलिस प्रशासन वेरिफिकेशन के लिए आएगी और इस सफल वेरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
Online Passport Kaise Banaye: डिजिटल माध्यम से अप्लाई करना आसान
How To Apply For Passportइन आसान सेट्प्स से डिजिटल और घर से ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है लेकिन इस दौरान ध्यान रहें कि अपने साथ जरूरी ओरीजनल दस्तावेज जरूरी रखें। साथ ही पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं PSK के पासपोर्ट ऑफिसर पर निर्भर करती हैं। डिजिटल माध्यम से अप्लाई करना आसान हो गया है जिसमें फॉर्म सबमिट करने के साथ ही अपॉइंटमेंट बुकिंग भी ऑनलाइन हो गई है।

