Dailyhunt
Goa में घूमने के लिए 5 Best Destinations, जहां मिलेगा Water Sports और पुर्तगाली इतिहास का अनोखा संगम

Goa में घूमने के लिए 5 Best Destinations, जहां मिलेगा Water Sports और पुर्तगाली इतिहास का अनोखा संगम

Punjabkesari.com 1 week ago

Goa me Ghumne ki Jagah: अगर आप गर्मियों की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपने बैग पैक कर लीजिए। क्योंकि आज हम आपको गोवा की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

अगर बात करें गोवा की तो ये अपने खूबसूरत बीच और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। अगर आप भी अपनी ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गोवा सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

यहां की ठंडी हवा, हल्की धूप, नीला आसमान और समुद्र किनारे चलती संगीत की धुनें- सबको अपनी तरह आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। चाहे आप दोस्तों के साथ पार्टी करने आए हों या परिवार के साथ समय बिताने गोवा हर मूड के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गोवा की ये खूबसूरत जगहें आपके सफर को और यादगार बना देंगी।

Goa me Ghumne ki Jagah: गोवा में घूमने के लिए 5 बेस्ट प्लेसेस

1. बागा और कलंगुट बीच

 goa tourist places list (Source: Social Media)

अगर आप भी समुद्र को बेहद पास से महसूस करना चाहते हैं, तो गोवा जाकर एक बार बागा बीच जरूर घूमने जाएं। गोवा में आप वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप यहां जेट-स्की, बनाना राइड और पैरासेलिंग भी ट्राई कर सकते हैं। शाम को बागा बीच पर मशहूर 'क्यूरलीज' जैसे बीच शैक्स पर पार्टी का लुत्फ उठाएं। यहां के फेमस सीफूड को जरूर टेस्ट करें।

2. ओल्ड गोवा के चर्च

 goa me kya kya dekhe (Source: Social Media)

ओल्ड गोवा बेहद खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप अपनी गर्मी की छुट्टियों को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। यहां आपको यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, ओल्ड गोवा, गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। गोवा के मशहूर बेसिलिका ऑफ बोम जीसस और सेंट कैथेड्रल चर्च देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

3. दूधसागर वॉटरफॉल

 goa travel places for couples and friends (Source: Social Media)

दूधसागर वॉटरफॉल भारत के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। अगर आप भी गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार इस जगह पर विजिट जरूर करें। यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं। ये भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। आप ट्रेकिंग का मजा लेते हुए भी झरने तक पहुंच सकते हैं या जीप सफारी से भी अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

4. फोर्ट अगुआड़ा

 best places to visit in Goa (Source: Social Media)

गोवा में स्थित फोर्ट अगुआड़ा बेहद शानदार जगह है। हर साल हज़ारों लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।17वीं शताब्दी में बना ये किला अरब सागर को खूबसूरत बनाता है। अगर आप इस जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां का फेमस लाइटहाउस और ऐतिहासिक किले की दीवारें फोटोग्राफी को जरूर देखें। उसी के पास में सिनक्वेरिम बीच भी मौजूद है जो बेहद शांत और सुंदर है।

5. अंजुना बीच और मार्केट

 Goa me Ghumne ki Jagah (Source: Social Media)

अगर आप गोवा घूमने गए हैं और आपने अंजुना बीच और मार्केट को एक्स्प्लोर नहीं किया, तो आपका सफर अधूरा रहेगा। इसलिए गोवा जाकर आप इस प्लेस को एक बार जरूर एक्स्प्लोर करें। अंजुना अपने बोहेमियन अंदाज और फ्ली मार्केट के लिए जाना जाता है। यहां आप हैंडीक्राफ्ट, कपड़े, ज्वैलरी और यादगार सामान खरीद सकते हैं और शाम के समय समुद्र किनारे बने शैक्स पर आराम भी कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com