Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gurugram Heavy Rain: गुरुग्राम में आफत की बारिश. नेशनल हाईवे धंसा, लगा 8KM लंबा जाम

Gurugram Heavy Rain: गुरुग्राम में आफत की बारिश. नेशनल हाईवे धंसा, लगा 8KM लंबा जाम

Punjabkesari.com 2 weeks ago

मानसून की पहली बारिश ने ही मुंबई की तरह साइबर सिटी गुरुग्राम की रफ्तार भी धीमी कर दी है। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। इस बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का एक हिस्सा धंस गया है।

शहर में हालात इतने ख़राब हो गए हैं कि लंबा जाम देखने को मिल रहा है। ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जाम और बारिश की वजह से कई जगहों पर टैक्सी वालों ने भी किराया बढ़ा दिया है।

NH-48 धंसने से लगा 8KM लंबा जाम

तेज बारिश के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर नरसिंहपुर के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस वजह से हाईवे की दो लेन को तुरंत बंद करना पड़ा, जिसके कारण हीरो होंडा चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। फिलहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, लेकिन प्रभावित हिस्से को अभी भी बंद रखा गया है।

कंपनियों से कर्मचारियों को WFH देने की सलाह

मौसम विभाग ने 8 जुलाई को गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जारी बारिश और भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन लागू करना पड़ा और इसके साथ ही कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की सलाह दी है।

किराया दो से ढाई गुना बढ़ा

मंगलवार को सड़क धंसने के बाद लगे इस भारी जाम में स्कूली बसें और निजी गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। शाम को ऑफिस की छुट्टी के समय भी शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की वजह से गाड़ियों रेंगते हुए नजर आई, जिससे कैब और ऑटो मिलना बेहद मुश्किल हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए 20 से 40 मिनट तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस मजबूरी का फायदा उठाकर कई राइडिंग ऐप्स का किराया दो से ढाई गुना तक बढ़ गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: PunjabKesari.com